Ad

खेती के टिप्स

इन सब बातों का रखेंगे ध्यान तो किसान सरसों की फसल से पाऐंगे शानदार उत्पादन

इन सब बातों का रखेंगे ध्यान तो किसान सरसों की फसल से पाऐंगे शानदार उत्पादन

भारत में सरसों का तेल तकरीबन सभी घरों में खाद्य तेल के तौर पर काम आती है। भारत में सरसों की खेती मुख्य तोर पर उत्तर प्रदेश, हरियाणा , महाराष्ट्र , राजस्‍ थान और मध्यप्रदेश में की जाती है। सरसों की खेती की मुख्य बात यह है , कि यह सिंचित एवं असिंचित , दोनों ही प्रकार के खेतों में उगाई जा सकती है। सोयाबीन तथा पाम के पश्चात सरसों विश्व में तीसरी सर्वाधिक महत्तवपूर्ण तिलहन फसल है। मुख्य रूप से सरसों के तेल के साथ - साथ सरसों के पत्ते का इस्तेमाल सब्जी तैयार करने में होता हैं। सरसों की खली भी बनती है , जो कि दुधारू मवेशियों को खिलाने के काम में आती है। घरेलू बाजार के साथ - साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में भी सरसों की मांग में बढ़ोतरी आने की वजह से किसानों को इस वर्ष सरसों का काफी शानदार भाव मिला है। वहीं , केंद्र सरकार ने इसके न्यूनतम समर्थन मूल्य में भी इजाफा कर दिया है।  

सरसों की खेती करने से पूर्व इन बातों का रखें विशेष ध्यान

सरसों की खेती करने से पूर्व कुछ चीजों को ध्यान में रखना पड़ता है , जिससे हमें फसल की उचित पैदावार मिल सके , वो हैं।  

ये भी पढ़ें:
रबी सीजन में सरसों की खेती के लिए ये पांच उन्नत किस्में काफी शानदार हैं

सरसों की खेती के लिए उपयुक्त जलवायु

सरसों भारत की प्रमुख तिलहन फसल में से एक है। रबी की फसल होने की वजह से मध्य सितंबर से मध्य अक्टूबर तक सरसों की बिजाई कर देनी चाहिए। सरसों की फसल का शानदार उत्पादन हांसिल करने के लिए 15 से 25 डिग्री तापमान की जरूरत होती है।

सरसों की खेती के लिए उपयुक्त मिट्टी

सामान्यतः सरसों की खेती हर तरह की मृदा में की जा सकती है। परंतु , सरसों की शानदार पैदावार पाने के लिए एकसार और बेहतर जल निकासी वाली बलुई दोमट मृदा सबसे उपयुक्त रहती है। परंतु , यह लवणीय एवं बंजर भूमि नहीं होनी चाहिए।

सरसों के खेत की तैयारी कैसे करें

सरसों की खेती में भुरभुरी मृदा की आवश्यकता होती है , खेत को सबसे पहले मृदा पलटने वाले हल से जुताई करनी चाहिए। इसके पश्चात दो से तीन जुताई देशी हल अथवाकल्टीवेटरके जरिए से करना चाहिए। इसकी जुताई करने के बाद खेत में नमी रखने के लिए व खेत समतल करने के लिए पाटा लगाना अति आवश्यक हैं। पाटा लगाने से सिंचाई करने में समय व पानी दोनों की बचत होती है।

सरसों की बिजाई हेतु बीज की मात्रा

आपकी जानकारी के लिए बतादें , कि जिन खेतों में सिंचाई के पर्याप्त साधन मौजूद हो वहां सरसों की फसल की बुवाई के लिए 5 से 6 किलोग्राम बीज प्रति हेक्टेयर की दर से उपयोग करना चाहिए। जिन खेतों में सिंचाई के पर्याप्त साधन उपलब्ध ना हो वहां सरसों की बीज की मात्रा अलग हो सकती है। बतादें , कि बीज की मात्रा फसल की किस्म के आधार पर निर्भर करती है। यदि फसल की समयावधि ज्यादा दिनों की है , तो बीज की मात्रा कम लगेगी। यदि फसल कम समय की है तो बीज की मात्रा ज्यादा लगेगी।

सरसों की उन्नत किस्में

सरसों की खेती के लिए उसकी उन्नत किस्मों की जानकारी होनी भी जरूरी है , जिससे ज्यादा पैदावार हांसिल की जा सकें। सरसों की विभिन्न प्रकार की किस्में सिंचित क्षेत्र व असिंचित क्षेत्र के लिए भिन्न - भिन्न हैं।  

ये भी पढ़ें:
विभिन्न परिस्थितियों के लिए सरसों की उन्नत किस्में

  1. आर . एच (RH) 30 : सिंचित क्षेत्र व असिंचित क्षेत्र दोनो ही स्थितियों में गेहूं , चना एवं जौ के साथ बुवाई करने के लिए अच्छी होती हैं।
  2. टी 59 ( वरूणा ) : यह किस्म उन क्षेत्रों में अच्छी पैदावार प्रदान करती हैं जहां सिंचाई के साधन की उपलब्धता नहीं होती हैं। इसकी उपज असिंचित क्षेत्र में 15 से 18 क्विंटल प्रति हेक्टेयर होती है। इसके दाने में तेल की मात्रा 36 प्रतिशत होती है।
  3. पूसा बोल्ड : आशीर्वाद ( आर . के ) : यह किस्म देर से बुवाई के लिए (25 अक्टूबर से 15 नवंबर तक ) उपयुक्त होती है।
  4. एन . आर . सी . एच . बी . (NRC HB) 101 : ये किस्म उन क्षेत्रों में अच्छी पैदावार प्रदान करती हैं जहां सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था होती हैं। ये किस्म 20 से 22 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक का उत्पादन प्रदान करती हैं।

सरसों की फसल में सिंचाई कब और कैसे करें  

सरसों की फसल में पहली सिंचाई 25 से 30 दिन पर करनी चाहिए और दूसरी सिंचाई फलियाें में दाने भरने की अवस्था में करनी चाहिए। अगर जाड़े में वर्षा हो जाती है , तो दूसरी सिंचाई न भी करें तो भी अच्छी पैदावार हांसिल की जा सकती है। ख्याल रहे सरसों में फूल आने के समय खेत की सिंचाई नहीं करनी चाहिए।सरसों की फसल में सिंचाई सामान्यत : पट्टी विधि के माध्यम से करनी चाहिए। खेत के आकार के मुताबिक 4 से 6 मीटर चौड़ी पट्टी बनाकर सिंचाई करनी चाहिए। इस विधि से सिंचाई करने से पानी का वितरण संपूर्ण खेत में समान तौर पर होता है।

सरसों की खेती में खाद व उर्वरक का इस्तेमाल   

आपकी जानकारी के लिए बतादें , कि जिन खेतों में सिंचाई के पर्याप्त साधन मौजूद ना हों वहां के लिए 6 से 12 टन सड़े हुए गोबर की खाद , 160 से 170 किलोग्राम यूरिया , 250 किलोग्राम सिंगल सुपर फॉस्फेट ,50 किलोग्राम म्यूरेट व पोटाश और 200 किलोग्राम जिप्सम बुवाई से पहले खेत में मिलाना उपयुक्त होता है। यूरिया की आधी मात्रा बिजाई के समय और बची हुई आधी मात्रा पहली सिंचाई के उपरांत खेत में मिला दें। जिन खेतों में सिंचाई के उपयुक्त साधन ना हो वहां के लिए वर्षा से पूर्व 4 से 5 टन सड़ी हुई गोबर की खाद , 85 से 90 किलोग्राम यूरिया , 125 किलोग्राम सिंगल सुपर फॉस्फेट , 33 किलोग्राम म्यूरेट व पोटाश प्रति हेक्टेयर की दर से बुवाई करते समय खेत में डाल दें।

सरसों की खेती में खरपतवार का नियंत्रण

सरसों की खेती में बुवाई के 15 से 20 दिन के समयांतराल में खेत से घने पौधों को बाहर निकाल देना चाहिए। इसके साथ ही उनका आपसी फासला 15 सेंटीमीटर कर देना चाहिए। खरपतवार खत्म करने के लिए सरसों के खेत में निराई और गुड़ाई सिंचाई करने से पूर्व जरूर करनी चाहिए। खरपतवार नष्ट ना होने की स्थिति में दूसरी सिंचाई के पश्चात भी निराई व गुड़ाई करनी चाहिए। रासायनिक विधि से खरपतवार का नियंत्रण करने के लिए बुवाई के शीघ्र पश्चात 2 से 3 दिन के अंदर पेंडीमेथालीन 30 ईसी रसायन की 3.3 लीटर मात्रा को 600 से 800 लीटर पानी में मिलाकर प्रति हेक्टेयर की दर से स्प्रे करना चाहिए।भारत में सर्वाधिक लोकप्रिय ट्रैक्टरों की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

सरसों की फसल कटाई एवं भंडारण

सरसों की फसल में जब 75% फलियां सुनहरे रंग की हो जाए , तब फसल को मशीन से अथवा हाथ से काटकर , सुखाकर अथवा मड़ाई करके बीज को अलग कर लेना चाहिए। सरसों के बीज जब बेहतरीन तरीके से सूख जाएं तभी उनका भंडारण करना चाहिये।

सरसों की खेती से उत्पादन

जिन क्षेत्रों में सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है वहां इसकी पैदावार 20 से 25 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक हो सकती है तथा जिन क्षेत्रों में सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था हैं। वहां 25 से 30 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक का उत्पादन हांसिल हो सकता हैं।

सरसों का बाजार भाव और कमाई

केंद्र सरकार ने इस साल सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में 150 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि कर 5200 रुपये प्रति क्विंटल का भाव तय किया है। पिछले वर्ष सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5050 रुपये था। सरसों की बढ़ती मांग और उपलब्धता में कमी के कारण इस बार खुले बाजारों में न्यूनतम समर्थन मूल्य से भी ज्यादा भाव मिल रहे हैं। खुले बाजारों में सरसों का 6500 से 9500 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिल रहा है। किसान अपनी सरसों की फसल भारत की प्रमुख मंडियों में जहां कीमत ज्यादा हो , वहां अपनी फसल विक्रय कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त सीधे तेल प्रोसेसिंग कंपनियों से संम्पर्क करके सीधे कंपनियों को भी बेचा जा सकता है। वहीं किसान खुले बाज़ार में व्यापारियों को भी अपनी फसल बेच सकते हैं। बतादें , कि इस साल सरसों की फसल ने किसानों को अच्छे दाम दिलाए हैं। किसानों को आगे भी सरसों के अच्छे भाव मिलने की आशा है।

जायद में खीरे की इन टॉप पांच किस्मों की खेती से मिलेगा अच्छा मुनाफा

जायद में खीरे की इन टॉप पांच किस्मों की खेती से मिलेगा अच्छा मुनाफा

किसान भाइयों अब जायद का सीजन आने वाला है। किसान अनाज, दलहन, तिलहन फसलों की खेती की जगह कम वक्त में पकने वाली सब्जियों की खेती से भी अच्छी आमदनी कर सकते हैं।

सब्जी की खेती की मुख्य बात यह है, कि इसकी बाजार में अच्छी कीमत मिल जाती है। दीर्घकालीन फसलों की तुलना में किसान सब्जी की खेती से मोटा मुनाफा उठा सकते हैं। 

वर्तमान में बहुत सारे किसान परंपरागत फसलों के साथ ही सब्जियों की खेती कर अपनी आय बढ़ा रहे हैं। अब ऐसी स्थिति में आप भी फरवरी-मार्च के जायद सीजन में खीरे की खेती करके काफी ज्यादा मुनाफा अर्जित कर सकते हैं।

खीरे की बाजार मांग काफी अच्छी है और इसके भाव भी बाजार में काफी अच्छे मिल जाते हैं। अगर खीरे की उन्नत किस्मों का उत्पादन किया जाए तो इस फसल से काफी शानदार लाभ हांसिल किया जा सकता है।

खीरे की स्वर्ण पूर्णिमा किस्म 

खीरे की स्वर्ण पूर्णिमा किस्म की विशेषता यह है, कि इस प्रजाति के फल लंबे, सीधे, हल्के हरे और ठोस होते हैं। खीरे की यह प्रजाति मध्यम अवधि में तैयार हो जाती है। 

ये भी पढ़ें: खीरे की उन्नत खेती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

इसकी बुवाई के लगभग 45 से 50 दिन में इसकी फसल पककर तैयार हो जाती है। किसान इसके फलों की आसानी से तुड़ाई कर सकते हैं। इस किस्म से प्रति हैक्टेयर 200 से 225 क्विंटल तक उपज अर्जित की जा सकती है।

खीरे की पूसा संयोग किस्म 

यह खीरे की हाइब्रिड किस्म है। इसके फल करीब 22 से 30 सेंटीमीटर लंबे होते हैं। इसका रंग हरा होता है। इसमें पीले कांटे भी पाए जाते हैं। इनका गुदा कुरकुरा होता है। खीरे की यह किस्म करीब 50 दिन में तुड़ाई के लिए तैयार हो जाती है। इस किस्म की खेती से प्रति हैक्टेयर 200 क्विंटल तक पैदावार प्राप्त की जा सकती है।

पंत संकर खीरा- 1 किस्म 

यह खीरे की संकर किस्म है। इसके फल मध्यम आकार के होते हैं। इसके फलों की लंबाई तकरीबन 20 सेंटीमीटर की होती है ओर इसका रंग हरा होता है। यह किस्म बुवाई के लगभग 50 दिन उपरांत ही तुड़ाई के लिए तैयार हो जाती है। खीरे की इस प्रजाति से प्रति हैक्टेयर 300 से 350 क्विंटल तक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।

खीरे की स्वर्ण शीतल किस्म 

खीरे की इस प्रजाति के फल मध्यम आकार के होते हैं। इनका रंग हरा और फल ठोस होता है। इस किस्म से प्रति हैक्टेयर 300 क्विंटल तक पैदावार प्राप्त की जा सकती है। खीरे की यह किस्म चूर्णी फफूंदी और श्याम वर्ण रोग के प्रति अत्यंत सहनशील मानी जाती है।

ये भी पढ़ें: खीरा की यह किस्म जिससे किसान सालों तक कम लागत में भी उपजा पाएंगे खीरा

खीरे की स्वर्ण पूर्णा किस्म 

यह किस्म मध्यम आकार की किस्म है। इसके फल ठोस होते हैं। इस किस्म की खास बात यह है, कि यह किस्म चूर्णी फफूंदी रोग की प्रतिरोधक क्षमता रखती है। इसकी खेती से प्रति हैक्टेयर 350 क्विंटल तक पैदावार प्राप्त की जा सकती है।

खीरे की उन्नत किस्मों की बुवाई की प्रक्रिया 

खीरे की उन्नत किस्मों को बुवाई के लिए कार्य में लेना चाहिए। इसके बीजों की बुवाई से पूर्व इन्हें उपचारित कर लेना चाहिए, जिससे कि फसल में कीट-रोग का संक्रमण ना हो। 

बीजों को उपचारित करने के लिए बीज को चौड़े मुंह वाले मटका में लेना चाहिए। इसमें 2.5 ग्राम थाइरम दवा प्रति किलोग्राम बीज की दर से मिलाकर घोल बना लें। अब इस घोल से बीजों को उपचारित करें। 

इसके बाद बीजों को छाया में सूखने के लिए रख दें, जब बीज सूख जाए तब इसकी बुवाई करें। खीरे के बीजों की बुवाई थाला के चारों ओर 2-4 बीज 2 से 3 सेंटीमीटर की गहराई पर बोना चाहिए। 

इसके अलावा नाली विधि से भी खीरे की बुवाई की जा सकती है। इसमें खीरे के बीजों की बुवाई के लिए 60 सेंटीमीटर चौड़ी नालियां बनाई जाती है। इसके किनारे पर खीरे के बीजों की बुवाई की जाती है। 

ये भी पढ़ें: नुनहेम्स कंपनी की इम्प्रूव्ड नूरी है मोटल ग्रीन खीरे की किस्म

दो नालियों के बीच में 2.5 सेंटीमीटर की दूरी रखी जाती है। इसके अलावा एक बेल से दूसरे बेल के नीचे की दूरी 60 सेमी रखी जाती है। ग्रीष्म ऋतु की फसल के लिए बीजों की बुवाई व बीजों को उपचारित करने से पहले उन्हें 12 घंटे पानी में भिगोकर रखना चाहिए। 

इसके बाद बीजों को दवा से उपचारित करने के बाद इसकी बुवाई करनी चाहिए। बीज की कतार से कतार की दूरी 1 मीटर और पौधे से पौधे की दूरी 50 सेमी रखनी चाहिए। 

किसान खीरे की खेती से कितना कमा सकते हैं ?  

कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक, एक एकड़ जमीन में खीरे की खेती करके 400 क्विंटल तक उपज प्राप्त की जा सकती है। सामान्य तौर पर बाजार में खीरे का भाव 20 से 40 रुपए प्रति किलोग्राम के मध्य होता है। 

ऐसे में खीरे की खेती से एक सीजन में तकरीबन प्रति एकड़ 20 से 25 हजार की लागत लगाकर इससे तकरीबन 80 से एक लाख रुपए तक की आमदनी आसानी से की जा सकती है। 

लीची की खेती से इस बार किसानों को मिलेगा मोटा मुनाफा, जानें क्यों

लीची की खेती से इस बार किसानों को मिलेगा मोटा मुनाफा, जानें क्यों

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि इस बार आपको लगभग 15 मई तक बाजार में लीची आना शुरू हो जाएगी। बिहार के लोग ऑनलाइन भी इसकी खरीददारी कर सकेंगे। 

लीची का सेवन करने वालों के लिए बहुत अच्छी खबर है। बिहार के मुजफ्फरपुर की सुविख्यात शाही लीची कुछ ही दिनों में बागानों से निकलने वाली है। 

बिहार की मशहूर शाही लीची आगामी 20 दिनों में आसानी से बाजार में मिल जाएगी। इस बार राज्य सरकार की तरफ से खास तैयारियाँ की गई हैं। 

रेल और हवाई जहाज की सहायता से देश के भिन्न-भिन्न राज्यों व विदेशों में भी शाही लीची भेजने की तैयारी है।

लीची के बेहतर उत्पादन की आशा

इस बार लीची की काफी शानदार पैदावार होने की संभावना है। बिहार के अतिरिक्त मुंबई, नागपुर, बेंगलुरु, चेन्नई, लखनऊ और विशाखापट्टनम जैसे शहरों में 18 मई से लीची भेजना प्रारंभ कर दिया जाएगा। 

कोल्ड चेन की सहायता से 20 डिग्री सेल्सियस तापमान पर इसे भेजा जाएगा। इन शहरों में 10 से 15 किलो के पैक भेजे जाएंगे। वहीं, बिहार के अलग-अलग शहरों में एक किलो लीची का कंज्यूमर पैक व पांच किलो का फैमिली पैक निर्मित किया जाएगा। 

इसको ताजा रखने के लिए बीते वर्ष खुद से तैयार हर्बल सॉल्यूशन का परीक्षण सफल रहा है। इस बार इसका इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि आप ताजा लीची का स्वाद ले सकें।

लीची के सफल यातायात के लिए क्या तैयारी है ?

मुजफ्फरपुर के किसान के अनुसार, वर्ष 1993 में ही गांव में प्रोसेसिंग प्लांट लगाया गया था, जिसकी वजह से वह लीची के पल्प को भी बेचते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार मौसम साथ नहीं दे रहा है। 

ये भी पढ़ें: खुशखबरी: बिहार के मुजफ्फरपुर के अलावा 37 जिलों में भी हो पाएगा अब लीची का उत्पादन

इस वजह से लीची काफी कमजोर हो जा रही है। इसके फल भी गिर रहे हैं। फिर भी बगान से लगभग 100 टन से ज्यादा लीची की पैदावार होगी। 

इस बार बिहार सरकार की सहायता से पैक हाउस तैयार कर रहे हैं। साथ ही, रेफ्रिजरेटर वैन की भी खरीदारी करेंगे। इससे छह डिग्री सेल्सियस में लीची पहुंचाई जाएगी। 

किसान भाई ऑनलाइन भी लीची खरीद सकेंगे 

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि इस बार लगभग 15 मई तक बाजार में लीची उपलब्ध हो जाएगी। बिहार के लोग ऑनलाइन भी इसकी खरीदारी कर सकेंगे। 

कोरोना काल में इस सुविधा को प्रारंभ किया गया था। इस सीजन में सभी बागों से लगभग 3,000 टन लीची की पैदावार होगी। यहां से विशेषकर यूपी, बिहार व झारखंड में 15 व 10 किलो के पैक में लीची भेजी जाएगी।

कृषक भाई खेत में विभिन्न प्रकार की सब्जियों का उत्पादन कर प्रति माह मोटी कमाई कर सकते हैं

कृषक भाई खेत में विभिन्न प्रकार की सब्जियों का उत्पादन कर प्रति माह मोटी कमाई कर सकते हैं

किसान भाई एक ही खेत के अंदर बहुत सारी सब्जियों की खेती कर बेहतरीन आमदनी कर सकते हैं। किसान भाई एक ही बार में धनिया, पालक और टमाटर की फसल उगा सकते हैं। बतादें, कि जिस तीव्रता से तकनीक विकसित होती जा रही है। उसी तेजी से खेती में भी नए-नए उपकरण एवं तकनीकों का उपयोग बढ़ा है। अगर आप भी खेती करते हैं, तो यहां प्रदान की जा रही जानकारी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। हमारे भारत में एक बड़ी जनसँख्या कृषि पर आश्रित है। इस वजह से भारत को कृषि प्रधान देश भी कहा जाता है। समय के साथ हुए परिवर्तनों ने खेती को भी एडवांस बना दिया है। यदि किसान भाई चाहें, तो वह एक ही फसल में अच्छा-खासा मुनाफा अर्जित कर सकते हैं। कई सारी ऐसी सब्जियां हैं, जो कम वक्त में शानदार मुनाफा देकर जाती हैं, जिनमें विशेष रूप से धनिया, टमाटर, पालक आदि शम्मिलित हैं।

सब्जियों की खेती से कमा सकते हो लाखों का मुनाफा

सामान्य दिनों की बात की जाए तो टमाटर का भाव बाजार में 250 से 350 रुपये प्रति कैरेट होता है। टमाटर बेचकर ही किसान साल भर में लाखों रुपये की आमदनी कर सकते हैं। साथ ही, आप धनिया, पालक, मिर्च की खेती करेंगे और बेचेंगे तो ये भी काफी शानदार मुनाफा आपको देकर जाऐंगी। आजकल बागवानी फसलों के अंतर्गत पारंपरिक फसलों की तुलना में अधिक आमदनी हो रही है। यह भी पढ़ें: किसान श्रवण सिंह बागवानी फसलों का उत्पादन कर बने मालामाल

धनिया-पालक के उत्पादन से होगा अच्छा-खासा मुनाफा

कृषक भाई इन सभी सब्जियों की बुवाई एक ही खेत में कर सकते हैं। इन सब्जियों को ज्यादा जगह की आवश्यकता नहीं होती है। इन सब्जियों से अच्छी आमदनी करने के लिए किसान भाई खेत की मेड़ों पर धनिया, पालक लगा सकते हैं। वहीं, मेड़ की दूसरी तरफ किसान टमाटर और मिर्च की खेती भी कर सकते हैं।

किसान भाई इन सब्जियों की भी पैदावार कर सकते हैं

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि बेहतरीन आय करने के लिए किसान भाई मेड़ों के अतिरिक्त भी खेतों के बीच में भी कई फसलें उगा सकते हैं। किसान भाई यहां पर भिंडी,आलू, फूलगोभी और करेला उगा सकते हैं। ये समस्त सब्जियां बाजार में अच्छी कीमतों पर बिकती रहती हैं। अगर किसान यहां बताई गई समस्त बातों का अनुसरण करते हैं, तो वह शानदार आमदनी अर्जित कर सकते हैं।
इन सब्जियों की खेती से किसान कम खर्चा व कम समय में अधिक आमदनी कर सकते हैं

इन सब्जियों की खेती से किसान कम खर्चा व कम समय में अधिक आमदनी कर सकते हैं

आज के समय में किसान भाई बागवानी की तरफ ज्यादा रुख कर रहे हैं। बतादें, कि पालक, राजमा, करेला और भिंडी की खेती करके कम वक्त में अधिक आमदनी अर्जित कर सकते हैं। ये सब्जियां लगभग 50 से 100 दिन की समयावधि में ही उत्पादित हो जाती हैं। ​यदि आप भी खेती किसानी किया करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकती है। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे ऐसी 5 सब्जियों की खेती के विषय में जिनका उत्पादन कर आप पूरे माह में हजारों-लाखों रुपये की आमदनी कर सकते हैं। अब जानते हैं उन सब्जियों के बारे में जो किसानों को अच्छी-खासी आमदनी करा सकती हैं।

भिंडी की सब्जी

किसान भाई यदि प्रत्येक सब्जी में भिंड़ी का ही उत्पादन करता है तो वह निश्चित रूप से अच्छी-खासी आमदनी कर सकता है। आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि भिंडी की फसल की बुवाई के मात्र 50 दिन के बाद तैयार हो जाती हैं। भिंडी की बुवाई करने में करीब 20 से 25 हजार रुपए लग जाते जाते हैं। इससे किसान करीब 80 क्विंटल तक की पैदावार हांसिल कर सकते हैं। वर्तमान में बाजार के अंदर भिंडी का भाव तीन हजार रूपए प्रति क्विंटल चल रहा है। यदि किसान 80 क्विंटल भिंडी का उत्पादन करता है। तब वह उससे लगभग 2 लाख रुपए तक का मुनाफा उठा सकते हैं।

पालक की सब्जी

बतादें, कि पालक की बुवाई किसान भाई तीन सीजन में कर सकते हैं। पालक की खेती के लिए किसी विशेष मृदा की आवश्यकता नहीं होती है। 17 हजार रुपये में लगभग 1 एकड़ भूमि में खेती हो सकती है। इससे लगभग 100 क्विंटल तक पैदावार मिलती है। बाजार में किसानों को इसके लिए औसतन 5 रुपये प्रति किलो का भाव प्राप्त होता है। पालक की खेती करने से किसान भाई काफी कम समय में करीब 50 हजार रुपये की आय कर सकते हैं।

राजमा की सब्जी

राजमा की फसल करीब 100 से भी कम दिन में पककर तैयार हो जाती है। 10 से 12 क्विंटल राजमा की पैदावार के लिए किसान भाइयों को लगभग 1 एकड़ में उत्पादन करना होता है। राजमा की फसल की कीमत बाजार में बेहद अच्छी है। किसानों को 1 क्विंटल राजमा की कीमत लगभग 11-12 हजार मिलती है। अब ऐसी स्थिति में वह लगभग 35 हजार रुपये लगाकर 1 लाख रुपये से ज्यादा उठा सकते हैं। ये भी पढ़े: गर्मियों के मौसम में ऐसे करें करेले की खेती, होगा ज्यादा मुनाफा

करेला की सब्जी

किसान भाई करेला की खेती करके अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं। दरअसल, करेला की फसल 50 से 55 दिन के अंदर तैयार हो जाती है। एक एकड़ खेती में लगभग 55 हजार रुपये का खर्चा होता है। इसमें लगभग 100 क्विंटल करेला की पैदावार हो जाती है। बाजार में भी इसकी अच्छी-खासी कीमत होती है। किसान कुछ ही दिनों के अंदर एक- से डेढ़ लाख रुपये तक की आमदनी कर सकते हैं।